UTTARAKHAND CABINET EXPANSION : उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

0
43

देहरादून: UTTARAKHAND CABINET EXPANSION उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. दरअसल साल 2022 में भी विधानसभा चुनाव के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली चल रहे हैं. ऐसे में पिछले कुछ समय से मंत्रिमंडल के पद भरे जाने को लेकर कवायद चल रही थी. लिहाजा आज लोकभवन में पांच नए मंत्री, पद की शपथ लेंगे. जिसकी तैयारियां जोरों- शोरों पर चल रही है. हालांकि, अभी नए मंत्रियों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है. लेकिन यह बताया जा रहा है कि इन नए मंत्रियों के जरिए प्रदेश में संतुलन साधा गया है.

Iran Crisis : बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत

दरअसल, साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. ऐसे में सरकार की गठन के साथ ही तीन मंत्रिमंडल के पद खाली चल रहे थे. लेकिन कुछ समय बाद ही परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद एक और मंत्रिमंडल का पद खाली हो गया. इसके साथ ही साल 2025 में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से दिए गए विवादित बयान के बाद उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. ऐसे में धामी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री के पद खाली चल रहे हैं. साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही समय-समय पर मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट उठती रही है.

लेकिन अब वो घड़ी आ गई है जब धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. दरअसल, धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायत लंबे समय से चल रही थी. इसके साथ ही आगामी 23 मार्च को वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल को 4 साल का वक्त पूरा होने जा रहा है. इसके अलावा 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. उससे पहले ही धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. ऐसे में आज लोकभवन में पांच विधायक, मंत्री पद की शपथ लेंगे.

यह आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि सरकार- संगठन पहले ही इस बात पर जोर दे चुकी है कि महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल का ये विस्तार क्षेत्रीय, जातीय और महिला- युवा संतुलन साधने के उद्देश्य से माना जा रहा है.

kerala Assembly Election : BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here