Tamil Nadu Elections : TVK अध्यक्ष विजय और पदाधिकारियों पर FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

0
13

नई दिल्ली। Tamil Nadu Elections :  तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय और पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।

Bihar New CM : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ, अब दो डिप्टी सीएम जदयू से होंगे

चुनाव पर्यवेक्षकों ने दर्ज कराई शिकायत

यह कार्रवाई चुनाव पर्यवेक्षकों और फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारियों की शिकायतों के आधार पर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि, इस पार्टी ने बिना अनुमति लिए रोड शो किया, उसमें भी भारी संख्या में लोग जुटाए गए, और यातायात सहित आम जनता के लिए परेशानी पैदा की गई।

इसके साथ ही एक अलग घटना में, नुंगमबक्कम पुलिस ने वल्लुवर कोट्टम के पास बिना अनुमति के रोड शो करने के आरोप में विजय और थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार जेसीटी प्रभाकरन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रचार नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया है।

शर्तों के तहत मिली थी रोड शो की अनुमति

इसके अलावा, पश्चिम माम्बलम में, माम्बलम पुलिस ने विजय, टी नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एन आनंद और दक्षिण चेन्नई जिला पदाधिकारी अप्पुनु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारी संतोष कुमार ने दर्ज कराई है। इसी तरह, वेपेरी पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए रोड शो आयोजित करने के आरोप में विजय और एग्मोर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार राजमोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रचार गतिविधियों के लिए विशिष्ट शर्तों के अधीन अनुमति दी गई थी, जिसमें भीड़ के आकार की सीमा, रोड शो पर प्रतिबंध और यह सुनिश्चित करना शामिल था कि आम जनता की आवाजाही में कोई बाधा न आए। इन शर्तों का उल्लंघन पाए जाने के बाद ये मामले दर्ज किए गए। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

kedarnath helicopter booking : आज से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here