Russia ukraine war : ‘नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, क्रीमिया भी वापस नहीं मिलेगा’; ट्रंप का बयान

0
165

Russia ukraine war : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा और न ही क्रीमिया (रूस के कब्जे वाला इलाका) उसे वापस मिलेगा। अभी पूरा फोकस यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अगर चाहें तो रूस के साथ जंग तुरंत समाप्त कर सकते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि कीव को नाटो की सदस्यता नहीं लेनी चाहिए। इसके अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के शासनकाल में रूसी कब्जे में लिया गया क्रीमिया भी वापस नहीं किया जाएगा।

SIR Bihar : मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी

‘यूक्रेन का नाटो में शामिल होना भी संभव नहीं’

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, ‘यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अगर चाहें तो रूस के साथ युद्ध तुरंत समाप्त कर सकते हैं या फिर वे लड़ाई जारी रख सकते हैं। याद कीजिए कि यह कैसे शुरू हुआ था। ओबामा की ओर से दिया गया क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा (12 साल पहले बिना एक भी गोली चलाए) और यूक्रेन का नाटो में शामिल होना भी संभव नहीं है। कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं!’

व्हाइट हाउस में कई यूरोपीय नेताओं के साथ एक खास दिन की तैयारी

ट्रंप ने आगे कहा कि वह व्हाइट हाउस में कई यूरोपीय नेताओं के साथ एक खास दिन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘इतने सारे यूरोपीय नेता एक साथ कभी नहीं मिले। उनकी मेजबानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, ‘फर्जी खबरें यह कहेंगी कि राष्ट्रपति ट्रंप के लिए हमारे खूबसूरत व्हाइट हाउस में इतने सारे महान यूरोपीय नेताओं की मेजबानी करना एक बड़ी क्षति है। दरअसल, यह अमेरिका के लिए बहुत सम्मान की बात है।’

जेलेंस्की के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले आई टिप्पणी

यह टिप्पणी सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को जेलेंस्की के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले आई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ शीर्ष यूरोपीय नेता और नाटो भी बैठक में शामिल होंगे। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और नाटो महासचिव मार्क रूट ने भी अपनी उपस्थिति की घोषणा की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

CP Radhakrishnan : उपराष्ट्रपति पद के लिए BJP ने सीपी राधाकृष्णन को क्यों चुना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here