Mira Road attack : नाम और धर्म पूछा, फिर कलमा पढ़ने को कहा… मुंबई में गार्ड्स पर चाकू से हमला

0
5

नई दिल्ली। Mira Road attack :  मुंबई के मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले की जांच मुंबई एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इसे एक संभावित “लोन वुल्फ” (अकेले हमला करने वाले) आतंकी हमले के तौर पर देख रही हैं। मालूम हो कि आरोपी, जैब जुबेर अंसारी (31), ने वहां ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों को निशाना बनाया था।

PM Modi Plays Footbal : हजारों करोड़ की सौगात देने से पहले युवाओं के बीच प्रधानमंत्री, गंगटोक में खेले फुटबॉल

धर्म पूछ कर गार्ड से की थी मारपीट

चश्मदीदों का दावा है कि, आरोपी ने पहले दोनों गार्डों से रास्ता पूछा था और फिर वापस आकर उनसे उनका धर्म पूछा। यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों गार्डों में से एक को इस्लामिक कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो आरोपी ने उन पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल गार्ड फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

आरोपी के घर से मिले कई संदिग्ध नोट

वहीं, जब पुलिस ने अंसारी को गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी ली, तो जांच टीम को हाथ से लिखे कुछ नोट मिले, जिनमें उसने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी। सूत्रों के अनुसार, इन नोट में आरोपी ने इस हमले को किसी आतंकी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना पहला कदम बताया था।

इसके साथ ही जांच में पता चला कि आरोपी, जैब जुबेर अंसारी का जन्म मुंबई के कुर्ला इलाके में हुआ था। वह एक साइंस ग्रेजुएट है और साल 2010 से 2019 तक वह अमेरिका में था। अमेरिका में नौकरी नहीं मिलने पर वह 2019 में भारत लौट आया और मीरा रोड पर अकेले रहता था।

जहां वह ऑनलाइन केमिस्ट्री कोचिंग देता था। माना जा रहा है कि अकेले रहने के दौरान, आरोपी इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हो गया। एजेंसियां अब उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप के डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि, क्या वह सीमा पार बैठे किसी हैंडलर के सीधे संपर्क में था।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, अस्मिता क्लब के पास निर्माणाधीन इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपी ने राजकुमार मिश्रा पर चाकू से कई वार कर दिए। उन्हें बचाने पहुंचे दूसरे गार्ड सुब्रोतो सेन भी हमले में जख्मी हो गए.

दरअसल, मुंबई के मीरा रोड के नया नगर इलाके में वोकहार्ट अस्पताल के पीछे, एक निर्माणाधीन इमारत की सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात किए गए थे। इसी दौरान सोमवार की शाम को आरोपी जैब जुबैर अंसारी ने पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन से उनका धर्म पूछा और फिर कलमा पढ़ने को कहा।

जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजकुमार मिश्रा और सुब्रोतो सेन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद नयानगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से डेढ़ घंटे के अंदर आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल दोनों गार्डों का इलाज वोकहार्ट अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे ATS और नयानगर पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं।

Heat Wave Alert : लू से झुलस रहे दिल्ली-यूपी-बिहार, मंगलवार से राहत मिलने के आसार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here