LPG Cylinder Price Cut : कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम ₹200 से अधिक घटे, जानें क्या हैं नए रेट

0
6

नई दिल्ली। LPG Cylinder Price Cut :  नए महीने की शुरुआत अच्छी खबर के साथ हुई है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटा दी है। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर सस्ता हुआ है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Commonwealth Games 2026 : भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में

एएनआई के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई है। अब यह 2,728 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 2,930 रुपये था। कोलकाता में कीमत 209 रुपये घटाई गई है, जिससे वहां सिलिंडर अब 2,872.50 रुपये का मिलेगा।

पटना में कमर्शियल सिलिंडर का रेट 209 रुपये कम होकर 3,018 रुपये रह गया है। लखनऊ में यह अब 2,860.50 रुपये का मिलेगा, जो पहले 3,052.50 रुपये था।

इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकान चलाने वाले लोगों को फायदा होगा जो कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं।

घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध है।

Mohammad Hamid arrest : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? बंगाल के बर्धमान से जैश का आतंकी अरेस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here