Thursday, April 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Homeअंतरराष्ट्रीय ख़बरेंKP Sharma Oli arrest : नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली...

KP Sharma Oli arrest : नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, काठमांडू में बढ़ी हलचल

नई दिल्ली। KP Sharma Oli arrest :  नेपाल पुलिस ने शनिवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को सितंबर 2025 में हुए जनरेशन जेड विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों से जुड़े गैर इरादतन हत्या और आपराधिक लापरवाही के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Petrol Diesel : सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म

ये गिरफ्तारियां गृह मंत्रालय की औपचारिक शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के क्रम में की गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई पूर्व विशेष न्यायालय की न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले जांच आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए हो रही है।

आयोग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चंद्र कुबेर खापुंग को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। आयोग ने सिफारिश की है कि इन पर नेपाल की राष्ट्रीय दंड संहिता की धारा 181 और 182 के तहत आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया जाए, जिसमें 10 वर्ष तक की कैद का प्रविधान है।

सितंबर 2025 में नेपाल में युवा-प्रधान जनरेशन जेड आंदोलन ने जोर पकड़ा था। शुरू में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ यह प्रदर्शन जल्द ही देशव्यापी हो गया। 8 सितंबर को काठमांडू समेत विभिन्न शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी (कुल आंदोलन में देशभर में मरने वालों की संख्या 70 से अधिक बताई जाती है)।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिसमें लाइव गोलीबारी शामिल थी। इन घटनाओं के बाद केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Hormuz Strait: एलपीजी गैस लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय जहाज जग वसंत, होर्मुज में फंसा था

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent

Recent Comments