Italy : ‘स्वागत है मेरे दोस्त’, पीएम मोदी के ईटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी

0
4

Italy :  इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त। इसके साथ ही उन्होंने कोलोसियम में दोनों नेताओं की पहले की एक तस्वीर भी साझा की।

B. C. Khanduri : आज हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर होगा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, भाजपा मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन

भारतीय समुदाय ने रोम में पीएम का किया भव्य स्वागत

इससे पहले दिन में पीएम मोदी रोम पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और वहां आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत की और एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया, जिसने उनका चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया था।

सनातन धर्म संघ को इटली की संसद में मान्यता दी गई

भारतीय समुदाय की सदस्य स्वामिनी शुद्धानंदा घिरी ने बताया कि यह उनकी पीएम मोदी से दूसरी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि पहली बार वह 2021 में प्रधानमंत्री मोदी से मिली थीं और तब से उन्होंने उनके मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संघ को इटली की संसद द्वारा आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने एनआई से बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह दूसरी बार है जब हम उनसे मिले हैं। हमने 2021 में उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया। सनातन धर्म संघ को इटली की संसद ने आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी है।

वहीं, भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास पल था। उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी हमसे मिलने आए और उन्होंने हमसे बातचीत की। पहली बार हमें उनसे मिलने का मौका मिला। यह हमारे लिए बेहद विशेष क्षण है। उन्होंने हमें एकता और साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Medical Stores Closed : देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर; ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here