Cabinet Decisions : धामी कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जानें सभी बड़े फैसले

0
16

Cabinet Decisions :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सचिवालय में हुई कैबिनेट में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों को रखा गया।

NEET-UG paper leak : आज होगी कोर्ट में सुनवाई, जांच से ट्रायल तक का रास्ता हो सकता है साफ

शुक्रवार को बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। अपर सचिव, मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट ब्रीफिंग की। बताया कि गो पालन योजना से सामान्य वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा। सब्सिडी दी जाएगी।गाय और भैंस भी खरीद सकेंगे।

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्रों में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति में संशोधन कर सकते हैं। बताया कि उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी दी गई।संगठित, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों का संरक्षण होगा। हर माह की 7 तारीख तक मजदूरी का भुगतान देना होगा। पुरुष व महिला श्रमिकों के लिए समान कार्य की समान मजदूरी होगी।

ये फैसले भी

-उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधित अध्यादेश को मंजूरी।
-हाई कोर्ट नैनीताल को हल्द्वानी गौलापार में 30 हेक्टेयर जमीन मिलेगी।
-उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विवि हल्द्वानी के लिए 122 पदों के सृजन को मंजूरी।
-जल जीवन मिशन के तहत केंद्र की गाइडलाइंस यहां लागू। योजनाओं का हस्तांतरण हो सकेगा।
-उत्तराखंड सहकारी समिति नियमावली के तहत अब कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति सदस्य बन सकेगा।
-गंगा एक्सप्रेस वे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार के तहत यूपी से समझौता होगा।
-उत्तराखंड औद्योगिक नियमावली को मंजूरी। नियोजक और कर्मकार के संबंध बेहतर होंगे। शिकायतों का त्वरित समाधान होगा। शिकायत सामिति के सदस्य के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है।
छंटनी किए कर्मचारियों को दोबारा मौका मिल सकेगा।
-वन विकास निगम सेवा सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी। स्केलर के लिए 100अंकों की परीक्षा होगी।

FCRA Amendment Bill : विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दे सकते हैं अमित शाह, परिसीमन और FCRA विधेयक पर सबकी नजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here