Reasi Landslide : रियासी में भूस्खलन, पति-पत्नी और 5 बच्चों की मौत

0
220

जम्मू। Reasi Landslide : जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी के अंतर्गत बदड़ माहौर में भूस्खलन हुआ है। हादसे की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई है।

Trump trade deals : अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के टैरिफ पर किए सवाल खड़े

बताया जा रहा है कि भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके पांच बच्चे हैं। मृतकों की पहचान नजीर अहमद व उसकी पत्नी वजीरा बेगम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई।

1. नजीर अहमद पुत्र बहार दीन निवासी बद्दर, 38 वर्ष

2. वजीरा बेगम पत्नी नजीर अहमद निवासी बद्दर, 35 वर्ष

3. बिलाल अहमद पुत्र नजीर अहमद, 13 वर्ष

4. मोहम्मद मुस्तफा पुत्र नजीर अहमद, 11 वर्ष

5. मोहम्मद आदिल पुत्र नजीर अहमद, 8 वर्ष

6. मोहम्मद मुबारक पुत्र नजीर अहमद, 6 वर्ष

7. मोहम्मद वसीम पुत्र नजीर अहमद, 5 वर्ष

Encounter : जम्मू-कश्मीर में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here