PIB Fact Check : डीपफेक क्लिप पर भड़के पीयूष गोयल, चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

0
4

नई दिल्ली। PIB Fact Check : प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के एआई-जेनरेटेड फर्जी वीडियो का भंडाफोड़ किया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने के लिए प्रसारित किए जा रहे इन वीडियो को PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने पूरी तरह से फर्जी करार दिया है।

TET paper leak : महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में मुख्य आरोपी वीरेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

पीआईबी ने साफ किया है कि दोनों नेताओं ने ऐसे कोई बयान नहीं दिए हैं और यह तकनीक का दुरुपयोग कर जनता को गुमराह करने की कोशिश है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उन एआई-जेनरेटेड वीडियो का फैक्ट-चेक किया है, जिन्हें फर्जी खबरें फैलाने के लिए प्रसारित किया जा रहा है।

पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा नेटवर्क का हाथ

यूनिट ने आगे बताया कि गलत सूचना और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए इन वीडियो को पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा नेटवर्क द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। प्रोपेगैंडा हैंडल्स द्वारा प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के एआई-जेनरेटेड वीडियो को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

इन फर्जी वीडियो में ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसमें पीएम और मंत्री को छात्रों को धमकाते और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए दिखाया गया है।

वीडियो के साथ कैसे की गई छेड़छाड़?

प्रोपेगैंडा हैंडल्स ने पीएम मोदी के गुरुवार रात के उस वीडियो को डिजिटल रूप से बदल दिया है, जिसमें उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था। इसी तरह, संसद के बाहर दिए गए पीयूष गोयल के बयान को भी डिजिटल रूप से बदल दिया गया है, ताकि यह प्रदर्शनकारियों को दी जा रही किसी धमकी जैसा लगे।

AI के जरिए वीडियो से की गई छेड़छाड़

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बताया कि उन्होंने एक एआई-जेनरेटेड डीपफेक वीडियो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस वीडियो में उनके हवाले से झूठी टिप्पणियां दिखाई गई थीं।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और इस फर्जी क्लिप को बनाने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक्स पर दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने आरोप लगाया कि संसद के बाहर मीडिया से की गई उनकी बातचीत को भ्रामक जानकारी फैलाने के उद्देश्य से “गलत मंशा के साथ एआई का उपयोग करके संपादित” किया गया है।

उन्होंने लिखा, “मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है, और चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर (नंबर 123/26) दर्ज की गई है। इस फर्जी वीडियो को बनाने, फैलाने या बढ़ावा देने में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jantar Mantar Violence : दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर हिंसा पर कार्रवाई शुरू की, उपद्रवियों के रद्द होंगे पासपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here