Bomb Threat : दिल्ली में पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता

0
39

Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पांच स्कूलों को बृहस्पतिवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली फायर सर्विसेज ने पुष्टि की कि दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट, चितरंजन पार्क का डॉन बॉस्को और आनंद निकेतन व द्वारका स्थित कार्मेल कॉन्वेंट के परिसरों को धमकी मिली है।

Budget 2026 : ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म बनी सरकार की पहचान’, बोले PM मोदी

वहीं, लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय ने छात्रों के अभिभावकों को संदेश भेजकर सुरक्षा खतरे की जानकारी दी। पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई और एंटी सबोटाज जांच की गई। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमें मौके पर मौजूद हैं और तय मानक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, हालांकि तलाशी अभियान जारी है।

सरदार पटेल विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को बताया कि सुबह सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसके बाद तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया। स्कूल ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन जांच की। अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया कि यह बताते हुए राहत है कि परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल तुरंत और जिम्मेदारी के साथ अपनाए गए। आज कक्षाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को स्कूल परिसरों की जांच के लिए तैनात किया गया। कुछ स्कूलों में छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। पुलिस के अनुसार धमकियों के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Baramati Plane Crash : महाराष्ट्र डिप्टी CM अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here