Budget Session 2026: संसद में बजट पर आज होगी चर्चा, विपक्ष कर सकता है हंगामा

0
129

नई दिल्ली। Budget Session 2026: बीते दिन रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2026 पेश किया। अब सोमवार को संसद में इस पर आम चर्चा होने वाली है। यह चर्चा चल रहे बजट सत्र का हिस्सा है और इसके बाद अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस और वोटिंग होगी।

Maharashtra Deputy CM : महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्‍टी CM बनेंगी सुनेत्रा पवार! बेटे पार्थ के साथ पहुंचीं मुंबई

बजट पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिए गए बयान से संकेत मिला है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में बोल सकते हैं। संसदीय प्रक्रिया के अनुसार, सदस्य बाद में मंत्रालय-वार जांच से पहले आम चर्चा के दौरान बजट के मोटे ढांचे पर बहस करेंगे।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को संसद के बाहर केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह सदन में अपनी बात रखेंगे। पत्रकारों के यह पूछने पर कि वह बजट के बारे में क्या सोचते हैं? तो राहुल गांधी ने कहा, “मैं कल संसद के पटल पर अपनी बात रखूंगा।”

कांग्रेस नेता के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी थीं। दोनों मीडिया के और सवालों का जवाब दिए बिना संसद परिसर से चले गए। बाद में कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन मुख्य चिंताओं की लिस्ट बनाई, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि बजट उन्हें एड्रेस करने में फेल रहा है।

‘भारत के असली संकटों से अंजान’

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “युवाओं के पास नौकरी नहीं। गिरता हुआ मैन्युफैक्चरिंग। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरों की बचत तेजी से घट रही है। किसान परेशान हैं। आने वाले ग्लोबल झटके – इन सबको नजरअंदाज किया गया। एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के असली संकटों से अनजान है।”

Maharashtra Deputy CM : महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्‍टी CM बनेंगी सुनेत्रा पवार! बेटे पार्थ के साथ पहुंचीं मुंबई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here