नई दिल्ली: KALKAJI GANG RAPE CASE दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर बुधवार को लेडी श्री राम कॉलेज सहित कई कॉलेजों की छात्राओं ने अमर कॉलोनी में अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्राओं को समझाने के लिए दिल्ली पुलिस के एसीपी एवं अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने छात्राओं से बातचीत भी की.
ANIL BALUNI : भाजपा ने अनिल बलूनी को बनाया कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का को ऑर्डिनेटर
साथ ही उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि घटना को लेकर दिल्ली पुलिस कड़े कदम उठाएगी. हालांकि इसके बावजूद छात्राओं ने पुलिस का आश्वासन नहीं माना और प्रदर्शन जारी रखा. उन्होंने मांग की कि जब तक हम लोगों के लिए दिल्ली सरकार सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक हम लोग इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे.
गौरतलब है कि, 21 सितंबर को पीसीआर कॉल पर 17 वर्षीय पीड़िता ने बताया था कि वह अपनी 17 साल की दोस्त के साथ दिल्ली के कालकाजी मंदिर आई थी. मंदिर में दर्शन के बाद, दोनों आस्था कुंज पार्क के अंदर चले गए. इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे, लगभग 25-30 साल के तीन लोग आए, उनसे कहा कि वे पुलिस से हैं और उन्हें धमकाया. उसने आगे बताया कि उनमें से एक ने उसकी दोस्त को पकड़ लिया, जिसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप और उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की दिल दहला देने वाली घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की इस सख्त कार्रवाई के बाद राजधानी में महिला सुरक्षा और पुलिसिया तंत्र पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.
पार्कों की सुरक्षा और साफ-सफाई पर एलजी सख्त
राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर पार्कों की सुरक्षा, स्वच्छता और रखरखाव को पुख्ता करने के लिए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सख्त कदम उठाए हैं. बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान एलजी ने एमसीडी, दिल्ली पुलिस और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के शीर्ष अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के सभी पार्कों का एक सप्ताह के भीतर व्यापक सुरक्षा ऑडिट पूरा करने का निर्देश दिया है.
उपराज्यपाल कार्यालय में हुई इस अहम बैठक में एलजी तरनजीत सिंह संधू ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के नागरिकों को एक बेहतर जीवन स्तर देने के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुलभ पार्क होना अनिवार्य है. पार्कों में आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ANIL BALUNI : भाजपा ने अनिल बलूनी को बनाया कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का को ऑर्डिनेटर












