नई दिल्ली: BJP NATIONAL OFFICE BEARERS भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की. नबीन ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, सरदार मनप्रीत सिंह बादल और रेखा वर्मा शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बीएल संतोष को संगठनात्मक राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. नबीन ने आठ पार्टी नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव भी नियुक्त किया है, जिनमें विनोद तावड़े, सुनील बंसल, स्मृति ईरानी और बिप्लब कुमार देब शामिल हैं. पार्टी ने अपने विभिन्न मोर्चों के नए प्रमुखों के नामों की भी घोषणा की, जिनमें डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा अध्यक्ष, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है.
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में 6 महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन महिला राष्ट्रीय महासचिव शामिल हैं. दीपक म्हस्के बीजेपी आईटी सेल के नए चीफ होंगे, जो अमित मालवीय की जगह लेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की नई टीम को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, “बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी लोगों को बधाई. यह नई टीम संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और ज़मीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव का संगम है. मुझे भरोसा है कि वे हमारी पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे. उन्हें मेरी शुभकामनाएं.”
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सूची
वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान)
तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड)
राम माधव (दिल्ली)
बैजयंत जय पांडा (ओडिशा)
डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश)
रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश)
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात)
डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र)
मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब)
लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश)
प्रो. एम. नागराज (कर्नाटक)
प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश)
डॉ. मधुचंद्र कर (पश्चिम बंगाल)
राष्ट्रीय महासचिवों की लिस्ट
विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
सुनील बंसल (दिल्ली)
बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा)
स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश)
डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान)
गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश)
हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
संजय भाटिया (हरियाणा)
बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता संदीप पाठक, अनिल एंटनी, रोहन गुप्ता समेत 16 सचिव बनाए हैं.
राष्ट्रीय सचिवों की सूची
कविता पाटीदार (मध्य प्रदेश)
के. सुरेंद्रन (केरलम)
डॉ. भोला सिंह (उत्तर प्रदेश)
डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड)
जगदीश ईश्वरभाई पटेल (गुजरात)
डॉ. संदीप पाठक (दिल्ली)
फांग्नोन कोन्यक (नागालैंड)
संगीता यादव (उत्तर प्रदेश)
अनिल एंटनी (केरलम)
डॉ. एम. वेंकटेशन (तमिलनाडु)
मनोज टिग्गा (पश्चिम बंगाल)
सिद्धार्थ शंभु (बिहार)
डॉ. स्वदेश सिंह (दिल्ली)
मृगांका देव बर्मन (असम)
रोहन गुप्ता (गुजरात)
जय प्रकाश (दिल्ली)
संजय भाटिया और हरीश द्विवेदी को भी नए संगठन में शामिल किए गए हैं.
अनिल बलूनी पार्टी के मीडिया-इन-चार्ज के तौर पर काम करते रहेंगे.
मोर्चा अध्यक्ष
युवा मोर्चा अध्यक्ष- डॉ. हेमांग जोशी (गुजरात)
महिला मोर्चा अध्यक्ष- रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगढ़)
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष- अमरपाल मौर्य (उत्तर प्रदेश)
किसान मोर्चा अध्यक्ष- बंसीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश)
एससी मोर्चा अध्यक्ष- शिवेश कुमार राम (बिहार)
एसटी मोर्चा अध्यक्ष- डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान)
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष- कुंवर बासित अली (उत्तर प्रदेश)
अमित मालवीय नई टीम से आउट
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम से अमित मालवीय को बाहर कर दिया गया है. उन्हें आईटी सेल के प्रमुख के पद से हटा दिया गया है. अब दीपक म्हास्के BJP के राष्ट्रीय IT सेल और सोशल मीडिया प्रमुख होंगे. छत्तीसगढ़ से आने वाले म्हास्के ने BJP के राज्य प्रवक्ता के रूप में काम किया और लंबे समय तक क्षेत्रीय IT सेल की रणनीतियों की देखरेख की है.
इससे पहले आज, सूत्रों ने ईटीवी भारत को बताया था कि जनवरी 2026 में बीजेपी के 16वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने वाले नितिन नवीन दोपहर बाद अपनी नई टीम की घोषणा करने वाले हैं.











