Jantar Mantar Season 2 : CJP का बड़ा एलान, आने वाला है जंतर-मंतर का सीजन-2

0
9

नई दिल्ली। Jantar Mantar Season 2 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर के सीजन-2 को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने लोगों को बताया है कि जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्दी ही आएगा।

Uttarakhand Monsoon : उत्तराखंड में आफत’वाला’ मानसून! 53 दिनों में 1944 सड़कें बाधित, 211 करोड़ का नुकसान

अभिजीत दीपके ने कहा, ‘बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन 2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।’

वॉलंटियर्स मीट के लिए नहीं मिल रहा हॉल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वे लोग उन्हें वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने दे रहे।

दीपके ने आज बुधवार को कहा कि आज दिल्ली में हमारी वॉलंटियर्स मीट होनी थी, दूर-दूर से हमारी पार्टी से जुड़े लोग आए थे, लेकिन हमारी मीटिंग नहीं होने दी जा रही।

अभिजीत दीपके ने कहा, ‘आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी। हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। हर कोई यही कह रहा था कि ऊपर से दबाव है।’

दीपके ने आगे बताया, ‘बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था। हमारे पास इसकी रसीद भी है। लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं। उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने CJP की मीटिंग यहां होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा।’

सीजेपी फाउंडर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह सब BJP कर रही है। उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं।अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।’

Kashmiri Pandit Terror Threat : कश्मीरी पंडित आतंकियों के निशाने पर, धमकी के बाद घाटी में तैनात पंडितों को 25 अगस्त तक दी गई प्रशासनिक छुट्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here