कोटा: NEET UG 2026 देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG 2026) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. पेपर लीक विवाद के बाद अब यह परीक्षा आगामी 21 जून को दोबारा आयोजित होने जा रही है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही सीबीआई (CBI) जांच की घोषणा कर दी थी, और साथ ही प्रभावित छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उनकी पूरी फीस रिफंड करने का फैसला किया था.
Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका
एनटीए ने इसके लिए 22 मई से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फीस रिफंड विंडो ओपन की थी, जिसकी आखिरी तारीख 27 मई तय की गई थी. लेकिन इस तय समय सीमा के भीतर देश भर के कुल पंजीकृत छात्रों में से महज 13 लाख उम्मीदवार ही रिफंड के लिए आवेदन कर पाए थे. छात्रों की इसी परेशानी को समझते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बड़ा फैसला लिया है और फीस रिफंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दिया है.
कोटा के निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि 27 मई बुधवार देर रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक पोर्टल पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार उन्होंने बताया है कि नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले 22.79 लाख में महज 13 लाख ने ही अपनी बैंक डिटेल रिफंड के लिए दी है. ऐसे में इस समय सीमा को बढ़ाया जा रहा है, अब विद्यार्थी 22 जून रात 11:50 तक किस आवेदन कर सकेंगे.
मिश्रा का कहना है कि कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर बैंक डिटेल अपलोड करनी है, जिसमें वह अपना रिफंड लेना चाहते हैं. एजेंसी इन विद्यार्थियों की पूरी फीस इन अकाउंट्स में भेजेगा, जिसमें अकाउंट नंबर, अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड और चेक का फोटो अपलोड करना है. हालांकि चेक का फोटो अपलोड करना अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन दी गई डिटेल्स में कोई भी गड़बड़ होने पर इस चेक से क्रॉस टैली किया जा सकता है. मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों को नेशनल टेस्ट की एजेंसी के आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए फीस रिफंड पोर्टल पर क्लिक करना है. जिस पर अपने एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड से लॉगिन करना है, इसके बाद यह जानकारी भरनी है.
एनटीए ने अपने नोटिफिकेशन में यह साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि एक बार विद्यार्थी ने अपनी बैंक डिटेल्स भरकर सबमिट कर दीं, तो उसे ही अंतिम और सही माना जाएगा. इसके बाद डेटा में सुधार का कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा.
रिफंड के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत :-
अकाउंट नंबर (Account Number)
अकाउंट होल्डर का नाम (Account Holder’s Name)
बैंक का नाम (Bank Name)
आईएफएससी कोड (IFSC Code)
कैंसिल चेक की फोटो (Photo of Cheque)
कैटेगरी के अनुसार कितनी मिलेगी फीस? : पारिजात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरते समय जनरल कैटेगरी के छात्रों से 1700 रुपये, ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी से 1600 रुपये और एससी (SC), एसटी (ST) व दिव्यांग (PwD) कैटेगरी के उम्मीदवारों से 1000 रुपये फीस ली गई थी. यह पूरी राशि सीधे छात्रों के दिए गए बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.
जानिए फीस रिफंड प्रक्रिया :-
NTA वेबसाइट पर फीस रिफंड लिंक पर क्लिक करें.
पोर्टल खुलने पर NEET UG एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
रिफंड चाहे गए बैंक अकाउंट की डिटेल्स भरें.
कैंसिल चेक की फोटो ऑप्शनल रूप से अपलोड करें.
अकाउंट होल्डर का नाम, IFSC कोड, अकाउंट नंबर और बैंक नाम दर्ज करें.












