GANGA DUSSEHRA FESTIVAL : हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे घाट, सुबह तक 16 लाख पहुंचा आंकड़ा

0
12

हरिद्वार: GANGA DUSSEHRA FESTIVAL गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं. गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. श्रद्धालु मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. वहीं रविवार को जहां 27 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया था, वहीं आज सोमवार को सुबह गंगा आरती के बाद श्रद्धालुओं की संख्या 16 लाख पहुंच चुकी है.

Nautapa : नौतपा आज से शुरू, कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार; UP में लू और आंधी की दोहरी मार

गंगा दशहरा पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया है. सभी गंगा घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. सुबह से ही हर की पौड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. शहर के अलवा गंगा घाटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे समय रहते किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके.

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को दस प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं. सुबह से श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. घाटों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है, जबकि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है. यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है और रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर स्वयं हरकी पैड़ी पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं.

Fuel price hike : ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, दिल्ली में ₹102 और कोलकाता में ₹113 हुई कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here