Assam : 12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्य सचिव ने की पुष्टि

0
5

Assam :  असम नई सरकार शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा में वेटनरी फील्ड में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। राज्य के मुख्य सचिव रवि कोटा ने यह जानकारी दी।

Operation Sindoor anniversary : वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी- ‘हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम’

सुरक्षा और तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक

उन्होंने बताया कि सुरक्षा और तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी हुई है, जिसमें पुसिस महानिदेशक (डीजीपी) समेत अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल और समन्वय पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा गया है।

भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के लिए शाह पर्यवेक्षक नियुक्त

भाजपा संसदीय दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक और नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 126 में से 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। जिसमें भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Amritsar Blast : पंजाब में फिर धमाका, जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here