Election Analysis : करीब दो दशकों से राहुल गांधी राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता के तौर पर लगातार सक्रिय रहे हैं। मार्च 2004 में राजनीति में प्रवेश के बाद से उन्होंने कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के अभियान की कमान संभाली, लेकिन चुनावी नतीजों को लेकर उनके नेतृत्व पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्हें देशभर में 99 बार हार का सामना करना पड़ा है। जनता लगातार उनके नेतृत्व को नकारती रही है।
2014, 2019 और 2024 में कांग्रेस को मिली हार
विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर
2014
पंजाब
2007
2012
2022
हरियाणा
2014
2019
2024
दिल्ली
2013
2015
2020
2025
गुजरात
2007
2012
2017
2022
राजस्थान
2013
2023
महाराष्ट्र
2014
2019
2024
गोवा
2012
2017
2022
कर्नाटक
2004
2008
2018
केरल
2006
2016
2021
मध्य प्रदेश
2008
2013
2018
2023
तेलंगाना
2014
2018
आंध्र प्रदेश
2014
2019
2024
पुडुचेरी
2011
2021
2026
तमिलनाडु
2011
2016
2026
हिमाचल प्रदेश
2007
2017
उत्तराखंड
2007
2017
2022
सिक्किम
2004
2009
2014
2019
2024
उत्तर प्रदेश
2007
2012
2017
2022
बिहार
2005
2010
2020
2025
पश्चिम बंगाल
2006
2016
2021
2026
अरुणाचल प्रदेश
2019
2024
असम
2016
2021
2026
नगालैंड
2008
2013
2018
2023
मणिपुर
2017
2022
मिजोरम
2018
2023
त्रिपुरा
2008
2013
2018
2023
मेघालय
2018
2023
झारखंड
2005
2009
2014
ओडिशा
2004
2009
2014
2019
2024
छत्तीसगढ़
2008
2013
2023
2026 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति
केरल, पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में कांग्रेस के हाथ निराशा लगी। कांग्रेस को केरल में 63, पश्चिम बंगाल में केवल दो, असम में 19, पुदुचेरी में एक सीटें और तमिलनाडु में पांच सीटें मिली।
क्या कहते हैं राजनीतिक विशेषज्ञ?
राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई के अनुसार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम कांग्रेस के लिए किसी बड़े राजनीतिक सदमे से कम नहीं हैं। केरल को छोड़कर, जहां वाम मोर्चे के खिलाफ दस साल की एंटी-इनकंबेंसी के चलते कांग्रेसनीत यूडीएफ की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी, शेष चार राज्यों के नतीजों ने पार्टी की सांगठनिक कमजोरियों की पोल खोलकर रख दी है। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस न तो अपनी पुरानी गलतियों से सबक ले रही है और न ही जोखिम उठाकर नई रणनीति बनाने का साहस दिखा पा रही है। यह न केवल कांग्रेस, बल्कि पूरे इंडिया ब्लॉक के लिए करारा झटका है, जिससे उबरना उसके लिए काफी मुश्किल होगा।












