Women’s T20 World Cup : विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का आज होगा एलान, क्या किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका?

0
5

Women’s T20 World Cup :  महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान शनिवार को किया जाएगा। टीम चयन के लिए मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की बैठक होगी। चयन से पहले चयनकर्ताओं के सामने कई दुविधाएं हावी रहेंगी। महिला टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाना है। भारत की नजरें खिताब पर रहने वाली हैं।

LPG Crisis : कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम, जानें क्या है वजह

वनडे विश्व कप चैंपियन टीम से दूसरा आईसीसी खिताब जीतने की उम्मीद

चयन समिति की बैठक बीसीसीआई मुख्यालय में होगी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का एलान किया जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम से इस बार काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 अपने घर में जीता था। भारत ने पिछले साल दिसंबर में घर में श्रीलंका को 5-0 से हराया था। इसके बाद इंग्लैंड को उसी के घर में मात दी और फिर ऑस्ट्रेलिया को भी 2-1 से हराया, लेकिन पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम प्रबंधन ने कई खिलाड़ियों को आजमाया, उपकप्तान स्मृति मंधाना को आराम दिया और कई नए विकल्पों को मौका दिया। हालांकि, गेंदबाजी अब भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। टीम का बड़ा हिस्सा लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन अमिता शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को 15 सदस्यीय टीम पूरी करने के लिए कुछ अहम स्थानों पर फैसला लेना होगा।

इन चेहरों को मिलेगा मौका?

बल्लेबाजी ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा और बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को हाल में डेब्यू का मौका मिला और दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

वहीं, लंबे समय बाद टीम में लौटीं पावर हिटर भारती फुलमाली ने भी अपनी दावेदारी मजबूत की है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन तीनों को टी20 विश्व कप टीम में जगह मिलती है।

मेजबान इंग्लैंड ने 12 टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए तीन बाएं हाथ की स्पिनर चुनी हैं।

शनिवार की बैठक सिर्फ टी20 विश्व कप टीम तक सीमित नहीं रहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप से पहले होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और 10 से 13 जुलाई तक लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भी टीम चुनी जाएगी। इसके अलावा, इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिए इंडिया ए टीम का भी चयन होना है।

भारत के पास क्या हैं विकल्प

अगर भारत विश्व कप के लिए तेज गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प चुनता है, तो डब्ल्यूपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली नंदिनी शर्मा को मौका मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 डेब्यू करने वाली नंदिनी शर्मा और काश्वी गौतम का चयन भी दिलचस्प रहेगा, खासकर तब जब अमनजोत कौर पीठ की चोट के कारण बाहर हो सकती हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आठ मई से दो जून तक होने वाली टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ता 17 या 18 सदस्यीय टीम चुन सकते हैं, जिससे वैष्णवी शर्मा के लिए भी दरवाजा खुल सकता है। हालांकि, टीम में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है, इसलिए राधा यादव, स्नेह राणा और जी कमलिनी जैसे खिलाड़ियों के विश्व कप टीम से बाहर रहने का खतरा भी बना हुआ है।

West Bengal re-polling : बंगाल में दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर मतदान शुरू, हिंसा की आशंका के बीच कड़ी सुरक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here