Holi 2026 : सीएम धामी पहुंचे खटीमा, लोगों के साथ खेली फूलों की होली

0
21

खटीमा: Holi 2026  चंपावत जिले के दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे. खटीमा नगर के रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी ने स्थानीय जनता को होली पर्व की शुभकामनाएं दी.

Bolivia Plane Crash : बोलिविया में नोटों से भरा विमान हाईवे पर क्रैश, 15 लोगों की मौत

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ फूलों की होली खेली. थारू जनजाति एवं कुमाऊंनी होली आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक रंग देखने को मिले. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि खटीमा उनका घर है और यहां के लोग उनका परिवार हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए. भारी संख्या में लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होली खेलने पहुंचे. इस दौरान हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिखा. मुख्यमंत्री ने होली मिलन समारोह में शिरकत करते हुए लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा की. मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कुमाऊंनी होली, शास्त्रीय होली और थारू होली गायन में सहभागिता करते हुए उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर सीएम धामी ने आयोजन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला, युवा बच्चे समेत अन्य लोगों के साथ फूलों की होली खेली. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है. मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा उनका घर है और यहां के लोग उनका परिवार हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने महिला शक्ति के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यूसीसी लागू किए जाने का भी उल्लेख किया.

मुख्यमंत्री ने खटीमा को सर्वधर्म समभाव की बात कहते हुए कहा कि यहां सभी समुदाय आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं, सभी पर्व मिलजुलकर मनाते हैं. बता दें कि बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर चंपावत के लोहाघाट पहुंचे थे, जहां से लौटकर वे खटीमा पहुंचे.

Bolivia Plane Crash : बोलिविया में नोटों से भरा विमान हाईवे पर क्रैश, 15 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here