Earthquake : रूस में जोरदार भूकंप, जापान से लेकर अमेरिका तक सुनामी का अलर्ट जारी

0
510

नई दिल्ली। Earthquake :  रूस के सुदूर पूर्वी कमचटका प्रायद्वीप के तट पर बुधवार को 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इस भूकंप ने प्रशांत क्षेत्र में हलचल मचा दी।

Khatima News : मुख्यमंत्री ने खटीमा में 26.23 करोड़ से निर्मित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का किया लोकार्पण

यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिका, जापान, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, इक्वाडोर और हवाई जैसे क्षेत्रों में समुद्र तटों पर खतरे की घंटी बज रही है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह 1952 के बाद इस क्षेत्र का सबसे ताकतवर भूकंप है।

ट्रंप बोले- जापान भी खतरे में

सुनामी की आहट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें।”

सुनामी की आहट से खौफ में कई देश

हवाई में सुनामी की चेतावनी के बाद होनोलूलू में सायरन बजाए गए और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया। केंद्र ने बताया कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें टकरा सकती हैं।

इक्वाडोर और अलास्का में भी खतरे की आहट

अमेरिका के कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन, ब्रिटिश कोलंबिया, दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप में सुनामी सलाह जारी की गई है।

इंडोनेशिया में भी सुनामी की वॉर्निंग

इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने रूस के पास आए 8.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने आगाह किया है कि बुधवार दोपहर को 0.5 मीटर से कम ऊंची लहरें इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती हैं। एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पापुआ क्षेत्र, उत्तरी मालुकु और गोरोंटालो प्रांतों के तटीय क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

सुनामी की चेतावनी के बाद कई देशों में लोग समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह का पालन कर रहे हैं। हवाई में लोग ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड में तटीय इलाकों में सावधानी बरतने को कहा गया है।

जापान में भी टोक्यो खाड़ी और अन्य तटीय क्षेत्रों में लोग अलर्ट पर हैं। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और लोगों से शांत रहकर सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

Deoghar Road Accident : देवघर में कांवड़ियों की बस और ट्रक में भिड़ंत; 5 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here