Vijay Diwas : सेना के शौर्य को सलाम, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

0
57

Vijay Diwas :  विजय दिवस भारत के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है। यह दिन भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान की याद दिलाता है। आज से 54 साल पहले आज के दिन ही भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्वितीय पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराया था। इतना ही नहीं इस ऐतिहासिक जीत के साथ न केवल बांग्लादेश का जन्म हुआ, बल्कि भारत ने दुनिया को अपनी सैन्य ताकत और राष्ट्रहित के प्रति संकल्प का संदेश भी दिया। विजय दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को याद किया।

National Herald Case : राहुल-सोनिया गांधी को बड़ी राहत, ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान से इनकार

पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान को किया याद

मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने अद्भुत साहस दिखाकर देश को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

उन्होंने कहा कि विजय दिवस पर हम उन वीर सैनिकों को याद करते हैं, जिनके साहस और बलिदान से भारत को 1971 में ऐतिहासिक जीत मिली। उनकी निष्ठा और निस्वार्थ सेवा ने देश की रक्षा की और इतिहास में गर्व का पल दर्ज किया। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन सेना के शौर्य को सलाम करने का दिन है और उनके अदम्य साहस की याद दिलाता है। सैनिकों की वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंगलवार को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत को विजय दिलाने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ‘स्थानीयकरण के जरिए सशक्तिकरण’ योजना भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मुर्मू ने लिखा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना ने आत्मनिर्भरता, रणनीतिक संकल्प और आधुनिक युद्ध तकनीकों का प्रभावी उपयोग दिखाया, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके साहस, शौर्य और निस्वार्थ सेवा ने देश को गर्व से भर दिया है। उनकी वीरता और देशभक्ति हमेशा देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

राहुल और प्रियंका गांधी ने भी वीर सैनिकों को किया सलाम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सेना के वीरों को सलाम किया और कहा कि उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 1971 में हमारी सेना ने हमें थोपे गए युद्ध का सटीक जवाब दिया और पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया। इस ऐतिहासिक जीत ने भारत की अखंडता को मजबूत किया और वैश्विक मंच पर देश की शक्ति को स्थापित किया।

Yamuna Expressway Accident : कोहरे के चलते कई वाहन टकराए, कुछ बसें जलकर खाक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here