Vadodara Bridge Collapse : वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल टूटा

0
213

Vadodara Bridge Collapse : गुजरात के वडोदरा में पुल गिरने से 4 वाहन नदी में गिरे, इस हादसे में 5 लोगों को बचाया गया। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का एक हिस्सा गिरने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने कहा कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Security Lapse : राजाजी टाइगर रिजर्व में सीएम धामी की सुरक्षा में चूक की होगी जांच

पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल आज सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। उन्होंने कहा, “महिसागर नदी पर पुल का एक हिस्सा सुबह करीब 7.30 बजे ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन सहित वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।”

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक ट्रक, एक वैन और एक कार पुल पार कर रहे थे तभी पुल टूट गया, जिससे सभी वाहन नीचे नदी में गिर गए। पुल ढहने के तुरंत बाद, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। पुलिस और डिजास्टर रिस्पोंस टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड ऑफिसर्स ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

वडोदरा में पुल ढहने से वाहन नदी में गिरे

एक अधिकारी ने कहा, “पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उस हिस्से से गुजर रहे तीन वाहन नीचे नदी में गिर गए। हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और 10 लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।” गंभीरा पुल के ढहने पर सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने कहा, “हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है जिसके कारण दुर्घटना हुई। विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है।”

ढहा हुआ पुल वडोदरा शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और सौराष्ट्र की ओर जाने वाले परिवहन वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में कार्य करता है।

Bharat Bandh 2025 : भारत बंद आज… रेलवे-बस, बैंक और डाक सेवाओं पर क्या पड़ेगा असर?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here