Tehri Accident : मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ यात्रियों की मौत पर जताया शोक

0
79
देहरादून : Tehri Accident  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
सुबह कांवड़ यात्रियों (Tehri Accident) का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया था। जिसमें 18 यात्री सवार थे, उन्होने बताया कि दुर्घटना में तीन कांवड यात्रियों की दुःखद मृत्यु हुई है। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान संचालित करते हुए, सभी यात्रियों को ट्रक से बाहर निकाला। जिसमें से चार घायलों को एम्स ऋषिकेश और शेष को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को सीधा कर लिया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here