Salim Khan : वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान! देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान

0
24

Salim Khan : बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को कल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम में डॉक्टर्स ने जहां हेल्थ बुलेटिन देते हुए उनकी सेहत को स्थिर बताया था। लेकिन देर रात ऐसी खबरें आईं कि सलीम खान को वेंटिलेटर यानी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। हालांकि, परिवार या डॉक्टर्स की ओर से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, देर रात सलमान खान को अस्पताल पहुंचते और फिर वहां से निकलते देखा गया।

YouTube Down : क्या US में 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित, सेवाएं कब सामान्य?

वेंटिलेटर पर पहुंचे सलीम खान!

शाम को डॉक्टर्स द्वारा हेल्थ अपडेट दिए जाने के बाद रात में ऐसी खबरें आईं कि सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया। साथ ही ये भी बताया गया कि बुधवार यानी आज उनका एक ऑपरेशन होना है।

दिन में 11 बजे जारी होगा हेल्थ अपडेट

फैंस को इंतजार है आज दिन में 11 बजे डॉक्टर्स द्वारा जारी किए जाने वाले हेल्थ अपडेट का। डॉ. जलील पार्कर ने कल ही हेल्थ अपडेट देते हुए ये बताया था कि कल दिन में 11 बजे सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा। वहीं देर रात ये भी खबरें आईं कि सलमान खान की टीम भी 11 बजे पिता की सेहत को लेकर एक स्टेटमेंट जारी कर सकती है।

देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान

वहीं देर रात सलमान खान भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अस्पताल से निकलते देखा जा रहा है। इस दौरान वो काफी उदास और चिंतित नजर आ रहे हैं। सलमान पिता की तबीयत की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे थे। उसके बाद से वो लगातार अस्पताल में ही बने हुए हैं। उनके अलावा परिवार के बाकी सदस्य भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें अरबाज खान, शूरा खान, हेलन और सलमा खान के अलावा दोनों बेटियां अलवीरा, अर्पिता और उनके पति अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी शामिल हैं।

सलीम खान से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर और संजय दत्त

परिवार के अलावा लोगों का सलीम खान से मिलने और अस्पताल पहुंचकर उनके हाल जानने का सिलसिला लगातार जारी है। सलीम खान के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखने वाले दिग्गज लेखक व गीतकार जावेद अख्तर भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे।

YouTube Down : क्या US में 2.40 लाख से अधिक यूट्यूब यूजर्स प्रभावित, सेवाएं कब सामान्य?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here