ED raid : झारखंड और बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया से जुड़े 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

0
47

ED raid :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड में 18 स्थानों पर छापामारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान कोयला चोरी और तस्करी के मामलों से जुड़ी है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में कोयले की चोरी और बड़ी हेराफेरी शामिल है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

Delhi Pollution : दिल्लीवासियों की सांसों पर संकट, 400 के पार पहुंचा AQI

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्णा मुरारी कयाल और अन्य से जुड़े परिसरों को भी शामिल किया गया है। यह छापेमारी शुक्रवार की सुबह से जारी है।

बंगाल में 24 परिसरों में छापेमारी

इसके अलावा, ईडी का पश्चिम बंगाल में 24 परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। यह अभियान दुर्गापुर, पुरुलिया, हुगली और कोलकाता जिलों में अवैध कोयला खनन, अवैध कोयला परिवहन और कोयला भंडारण से जुड़े मामलों में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ यह संयुक्त कार्रवाई 40 से अधिक परिसरों पर की जा रही है।

Israel Attacked Lebanon : इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा सिटी और खान यूनिस में की एयरस्ट्राइक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here