Chinese Visa Scam Case : कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ी, कांग्रेस सांसद के खिलाफ कोर्ट ने तय किए आरोप

0
102

Chinese Visa Scam Case : चीनी वीजा स्कैम मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने इस मामले में भास्कर रमन को भी आरोपी बनाया है। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी। आरोप तय किए जाने पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया मुझे कई रास्ते देती है और मैं उन सभी रास्तों का इस्तेमाल करूंगा।

Germany : ‘भारत का लोकतंत्र वैश्विक संपत्ति, संस्थाओं पर हमले कर रही भाजपा – राहुल गांधी

कार्ति चिदंबरम और सात अन्य के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज (सीबीआई) दिग विनय सिंह ने सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया और इस मामले में चेतन श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति को बरी कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

23 दिसंबर के एक आदेश में, अदालत ने सात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश के कथित अपराध के लिए आरोप तय करने का आदेश दिया। इससे पहले, अक्टूबर 2024 में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ 2011 में एक कंपनी के लिए चीनी नागरिकों के वीज़ा दिलाने में कथित रिश्वत लेने के संबंध में चार्जशीट दायर की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here