Naxal Encounter : बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

0
17

नई दिल्ली। Naxal Encounter :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों द्वारा बीजापुर में इंद्रावती नदी के पास स्थित जंगलों में की गई कार्रवाई के बाद एसएलआर (SLR) और एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

Brazil Floods : ब्राजील में भीषण बाढ़ से हाहाकार, अब तक 46 लोगों की मौत

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह इंद्रावती नदी के किनारे जंगल में गोलीबारी शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि बंदूकें शांत होने के बाद, वर्दी पहने दो नक्सलियों के शव, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, एक इंसास राइफल और एक 12-बोर राइफल मौके से बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

कब कितने माओवादी मारे गए?

केंद्र सरकार ने को खत्म करने के लिए इस साल 31 मार्च तक की डेडलाइन तय की है। गुरुवार सुबह हुई इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 25 माओवादी मारे जा चुके हैं।

इससे पहले, 3 जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 माओवादी मारे गए थे, जिसमें बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं।पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 माओवादी मारे गए थे।

UTTARAKHAND CABINET MEETING : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here