Meghalaya Coal Mine Blast : मेघालय के अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 18 मजदूरों की मौत; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी

0
36

Meghalaya Coal Mine Blast : मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 खनन कार्य करने वाले श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई अन्य के फंसे होने की आशंका है, जिनके चलते गुरुवार देर शाम तक बचाव अभियान चलाया गया, जिसे अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा, आज सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग के मुताबिक बचाव दल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।

West Bengal DA News : बंगाल सरकार को ‘सुप्रीम’ आदेश; ‘डीए कर्मचारियों का हक है’

अब तक 18 शव बरामद किए गए

मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके की कोयला खदान में हुए विस्फोट में अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों के आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

कई और लोगों के फंसे होने की आशंका

इधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल से कुल 18 शव बरामद किए गए। वहीं डीजीपी नोंगरांग ने कहा, ‘विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद मजदूरों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि और भी लोग फंसे हुए हैं।’

बचाव एवं राहत अभियान जारी

विस्फोट में घायल हुए एक व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे शिलांग के एक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और एक विशेष बचाव दल (एसआरटी) की टीमें घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी हैं।

UGC NET Result: दिसंबर 2025 में हुई परीक्षा के परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here