Faridabad Explosive : फरीदाबाद में अब तक 2900 किलो विस्फोटक बरामद

0
130

फरीदाबाद : Faridabad Explosive  हरियाणा के फरीदाबाद में टेरर मॉड्यूल के खिलाफ हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले डॉक्टर मुजम्मिल शकील के पास से अब तक 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया गया है.

Delhi Pollution : दिल्ली के आसमान में धुंध, जानें NCR में कितनी ‘जहरीली’ हुई हवा

अब तक 2900 किलो विस्फोटक बरामद

फरीदाबाद के धौज गांव में जब डॉक्टर मुजम्मिल शकील के घर में पुलिस ने रेड मारी तो वहां से 360 किलो विस्फोटक बरामद किया गया. इसके बाद फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में पुलिस ने रेड की जहां डॉक्टर मुजम्मिल शकील का दूसरा घर था, वहां से पुलिस की आंखे फटी की फटी रह गई क्योंकि वहां से 2563 किलो विस्फोटक बरामद किया गया है. इसके बाद अब तक 2900 किलो विस्फोटक पुलिस ने बरामद कर लिया है.

“इश्ताक को लेकर गई पुलिस” : फतेहपुर तगा गांव के सरपंच लालू ने बताया कि ” पुलिस यहां से 50 से 60 कट्टे लेकर गई है. सिंगार गांव के रहने वाले इश्ताक का मकान था, पुलिस उसको साथ लेकर गई है.

मुजम्मिल शकील ने किराए पर ले रखा था : सुबह से धौज गांव और फतेहपुर तगा गांव स्थित घर में फरीदाबाद पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस की रेड चल रही थी. मुजम्मिल शकील ने इस घर को भी किराए पर ले रखा था. धौज गांव से फतेहपुर तगा गांव सिर्फ 4 किलोमीटर की दूर पर है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मुजम्मिल शकील ने एक मौलाना से ये घर किराए पर ले रखा था जिसे पुलिस ने सुबह से ही हिरासत में ले लिया था.

PM Modi Bihar Rally : पीएम मोदी बोले- जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here