President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति उद्यान का किया शिलान्यास

0
223

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. बीते रोज सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया. जहां से सभी सड़क मार्ग से राजधानी देहरादून की ओर रवाना हुए. वहीं राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन और तमाम एजेंसियां सतर्क हैं.

Uttarkashi : उत्तरकाशी में एक घर की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत

बच्चों का गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर NIEPVD (National Institute for the Empowerment of Persons with Visual Disabilities) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर NIVH के बच्चों ने राष्ट्रपति के सामने गाना किया. तभी अचानक से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गईं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं.

राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास

राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में अपने संबोधन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास किया. राष्ट्रपति उद्यान में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर पुस्तक का विमोचन किया गया. राष्ट्रपति निकेतन के उद्घाटन के बाद यहां राष्ट्रपति मुर्मू का एक कार्यक्रम हो रहा है. वो यहां अपने जन्मदिन के अवसर पर गणमान्य लोगों से मिल रही हैं.

NIEPVD छात्रों संग राष्ट्रपति ने मनाया जन्मदिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सभी का धन्यवाद करते हुए NIEPVD छात्रों को शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति ने बताया कि ये पहला मौका नहीं है जब वो अपना जन्मदिन दिव्यांगजनों के साथ मना रही हैं. इससे पहले 2023 में भी उन्होंने इसी तरह अपना जन्मदिन मनाया था.

राष्ट्रपति ने सभी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और इस बात पर जोर दिया कि इन बच्चों को दया की नहीं, सहयोग की आवश्यकता है. इनकी प्रतिभा को प्रकाशित करने में सभी को सहयोग देना है. ये केवल सरकार का नहीं बल्कि सभी लोगों का दायित्व है कि वो दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और उनको सहयोग दें.

राष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दिव्यांग छात्रों के लिए समान अधिकार और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देती है.

NIEPVD में छात्रों से राष्ट्रपति का संवाद

राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में राष्ट्रपति का कार्यक्रम शुरू. कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही NIEPVD में विशेष बच्चों से करेंगी मुलाकात. कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार मौजूद.

Bihar News : पीएम मोदी का बिहार दौरा, 5361 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here